2 Answers
Dear Sir,
Collect Documents
Old 7/12 extracts
Mutation entries
Great-grandfather’s title documents
Death certificates (great-grandfather & grandfather)
Tax receipts since 1989
Issue Legal Notice
Through an advocate, send a legal notice to:
7 bua
1 chacha
Demand:
Partition of property
Separate possession of your father’s legal share
File Suit for Partition
If they refuse, file:
Suit for Partition and Separate Possession in Civil Court.
Court will:
Determine legal heirs
Calculate shares
Pass decree
Appoint commissioner for division
Dear client,
यदि जमीन मूल रूप से परदादा के नाम थी, तो पहले यह देखना जरूरी है कि वह पैतृक (ancestral) संपत्ति है या किसी ने व्यक्तिगत रूप से खरीदी थी। अगर वह पैतृक संपत्ति है, तो परदादा के सभी कानूनी वारिसों को उसमें बराबर हिस्सा मिलेगा। केवल 1962 से किसी “खोत” का नाम लग जाना या 1989 से असेसमेंट टैक्स आपके पिताजी के नाम पर भरना, अपने-आप मालिकाना हक साबित नहीं करता। टैक्स रसीदें कब्जा दिखाती हैं, लेकिन पूर्ण स्वामित्व का प्रमाण नहीं होतीं।
आपके पिताजी, उनकी 7 बहनें (बुवा) और 1 भाई (चाचा) सभी अपने पिता के कानूनी वारिस हैं। Hindu Succession Act, 1956 के अनुसार बेटियों को भी बराबर का अधिकार मिलता है। इसलिए कोई भी वारिस दूसरे को पूरी तरह हिस्सा देने से मना नहीं कर सकता।
सबसे पहले जमीन के सभी रिकॉर्ड (7/12, खतौनी, म्यूटेशन एंट्री) निकलवाएँ। यदि आपसी समझौता संभव न हो, तो सिविल कोर्ट में बंटवारा (Partition Suit) का केस दायर किया जा सकता है। कोर्ट कानूनी हिस्सेदारी तय करेगा और जरूरत पड़े तो जमीन का विभाजन भी कराएगा।